कुल पृष्ठ दर्शन : 214

४ पुस्तकों के आवरण का हुआ विमोचन

राँची(झारखंड)।

अंतर्राष्ट्रीय साहित्य कला संगम साहित्योदय में नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसमें अगले ९ दिन तक काव्यपाठ, भजन आदि का सजीव प्रसारण किया जाएगा।
शुरुआत में शनिवार को ४ संग्रह के मुख्य आवरण का ऑनलाइन विमोचन किया गया।
यह जानकारी अध्यक्ष पंकज ‘प्रियम’ ने दी। आपने बताया कि चारों पुस्तकों को बड़ी मेहनत और लगन से तैयार किया गया है। प्रकाशित साझा पद्य सँग्रह ‘काव्य सागर’,गद्य सँग्रह ‘शब्द मुसाफ़िर गद्य-पद्य सँग्रह ‘कोरोनाकाल’ और एकल सँग्रह ‘रुदाली’ हैं। विमोचन में वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानवर्धन मिश्र की अध्यक्षता,उदय शंकर उपाध्याय का मार्गदर्शन,विशिष्ट अतिथि के रूप में कवि अजय अंजाम की उपस्थिति रही। इस मौके पर शानदार कवि सम्मेलन भी हुआ। सभी पुस्तकों का संकलन- सम्पादन पंकज ‘प्रियम’ ने किया है,जबकि सम्पादक मण्डल में संजय करुणेश,राजेश कुमार उपाध्याय और अमिताभ प्रियदर्शी ने भी सक्रिय योगदान दिया है।

Leave a Reply