कुल पृष्ठ दर्शन : 280

साहित्यकार `अनिता मंदिलवार `सपना` को मिला `नेशनल मदर्स ब्लेस अवार्ड २०२०`

सरगुजा(छतीसगढ़)l

साहित्यकार अनिता मंदिलवार `सपना` (अंबिकापुर -सरगुजा,छतीसगढ़) को `नेशनल मदर्स ब्लेस अवार्ड २०२०` से सागर विश्व मानव विकास शिक्षा एवं जनसेवा संस्थान ने भारत स्वदेश संस्थान,भाभा विज्ञान क्लब,गोण्डा विपनेट विज्ञान प्रसार नेटवर्क आफ साइंस क्लब (भारत सरकार) के सौजन्य से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान `मातृ दिवस` पर उत्कृष्ट रचना के लिए दिया गया है।
जानकारी के अनुसार `कोरोना` काल में तालाबंदी होने से ई- माध्यम से यह कार्यक्रम कराया गया। अंबिकापुर-सरगुजा में व्याख्याता के पद पर कार्यरत `सपना` ने इस सम्मान के लिए संस्थान का हृदय से आभार व्यक्त किया है। बता दें कि,अनिता मंदिलवार के लगभग ९० साझा संग्रह और ८ एकल संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। आपको साहित्यिक योगदान के लिए पहले भी बहुत बार सम्मानित किया गया है। ४०० से अधिक सम्मान प्राप्त `सपना` कई साहित्यिक संस्थानों में विभिन्न पद पर साहित्यिक सेवाएं प्रदान कर रही हैं।

Leave a Reply