इंदौर(मप्र)l
भगवत भक्ति व राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम ही हमारे भारतीय जनमानस की उत्सवधर्मिता का प्रतीक है। इसी कड़ी में एक सांस्कृतिक आयोजन के अंतर्गत व्यंकटेश विहार कॉलोनी में श्रीमदभगवद्गीता के पावन मंच पर विराट कवि सम्मेलन किया गयाl सम्मेलन में नवांकुर कवियों ने सुंदर काव्यपाठ किया। सम्मेलन में वरिष्ठ कवि संतोष त्रिपाठी,कवि विनोद सोनगीर, कवियित्री मुस्कान राज,लव यादव,अमित अभ्यंकर, डॉ. गगन भाटी,डॉ. विमल कुमार ने काव्यपाठ किया। संचालन कवि जितेन्द्र राज ने किया। आभार कार्यक्रम आयोजक ओ.पी. यादव ने व्यक्त किया।