कुल पृष्ठ दर्शन : 192

कवि राजेश ‘पुरोहित’ को ‘विद्या वाचस्पति’ उपाधि भेंट

भवानीमंडी(राजस्थान)|

साहित्य संगम संस्थान(नई दिल्ली) की ओर से २२ दिसम्बर को इंदौर(म.प्र.) में आयोजित काव्यमेध समारोह में देश के विभिन्न हिस्सों से साहित्य सेवा से जुड़ी हस्तियों को सम्मानित किया गया। इसमें स्थानीय नगर भवानीमंडी के कवि-साहित्यकार राजेश कुमार शर्मा ‘पुरोहित’ को विद्यावाचस्पति (डॉक्ट्रेट) की मानद उपाधि से सम्मानित किया किया। श्री शर्मा ने बताया कि उन्हें यह सम्मानोपाधि सुदीर्घ हिन्दी सेवा एवं कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियों के आधार पर दी गई। समारोह में ‘पुरोहित’ ने संस्थान से प्रकाशित कृतियों ‘काव्यमेध’ तथा ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का विमोचन भी किया। संस्थान के अध्यक्ष राजवीर सिंह मंत्र,सचिव कविराज तरुण,पूर्व जिला न्यायाधीश डॉ. मीना भट्ट आदि ने सम्मान हेतु आपको हार्दिक बधाई दी है।

Leave a Reply