कुल पृष्ठ दर्शन : 161

‘वन्दे मातरम’ से दी शहीदों को शब्दांजलि

मधुपुर (झारखंड)।

अंतर्राष्ट्रीय साहित्य कला संगम-साहित्योदय के अनूठे सजीव कार्यक्रम ‘शो साहित्योदय साहित्य संग्राम’ के १२वें अंक में वन्दे मातरम कार्यक्रम कर वीर शहीदों को शब्दांजलि दी गयी। डेढ़ घण्टे के
कार्यक्रम में देशभर के सुप्रसिद्ध रचनाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सबको सरोबार कर दिया।
कार्यक्रम में प्रख्यात ओज कवि बेबाक़ जौनपुरी ने मार्मिक और देशभक्ति से ओतप्रोत गीत गाया। प्रसिद्ध कवि अजय अंजाम ने देश के दुश्मनों पर शब्दबाण चलाया। युवा कवयित्री एकता भारती ने कई शानदार गीत गाए। जाने-माने गीतकार मुकेश शुक्ल ने बेहतरीन गीत गाया। इसके अलावा सुषमा तिवारी और रजनी शर्मा चन्दा ने भी खूबसूरत प्रस्तुति दी। सह सञ्चालक सुदेष्णा सामन्त ने देश की पीड़ा को बड़ी खूबसूरती से दर्शाया।
शानदार सन्चालन करते हुए साहित्योदय
के अध्यक्ष एवं कवि पंकज प्रियम ने वन्देमातरम की महत्ता,तिरंगा और भारत पर बेहतरीन मुक्तक और कविताएं प्रस्तुत की।
संस्थापक अध्यक्ष पंकज प्रियम ने बताया कि,१२ अगस्त को जन्माष्टमी कां कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम की सफलता में राकेश तिवारी,संजय करुणेश,जयप्रकाश राज, सुदेष्णा सामन्त,रजनी शर्मा चंदा और किशोरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply