कुल पृष्ठ दर्शन :

कवि प्रो. शिवनारायण को मिलेगा ‘राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय सृजन शिखर सम्मान’

पटना (बिहार)।

प्रसिद्ध कवि, आलोचक एवं संपादक प्रो. शिवनारायण को नांदी सेवा न्यास, (वाराणसी) द्वारा वर्ष २०२६ का ‘राजेन्द्र प्रसाद पांडेय सृजन शिखर सम्मान’ से विभूषित किया जाएगा, जिसके तहत १ लाख ₹ व सम्मान पत्र आदि अर्पित किए जाएंगे। यह सम्मान उन्हें आजीवन हिंदी भाषा-साहित्य की सेवा व उपलब्धियों के लिए दिया जाएगा। 

   न्यास की अध्यक्ष डॉ. शशिकला पांडेय ने बताया कि प्रो. नारायण को यह सम्मान २६ जून को वाराणसी में राष्ट्रीय संगोष्ठी में दिया जाएगा। ज्ञात हो कि पाटलिपुत्र विवि में हिंदी साहित्य के प्रोफेसर डॉ. नारायण अभी पटना स्थित श्री अरविंद महिला कालेज में स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के अध्यक्ष हैं और अनेक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान से नवाजे जा चुके हैं।