कुल पृष्ठ दर्शन : 1

क्रांतिकारी स्वामी रामतीर्थ जयंती को समर्पित रहा कल्प मंच

सोनीपत (हरियाणा)।

प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार ने हिन्दी के पक्षधर वेदांत शिरोमणि क्रांतिकारी सन्यासी स्वामी रामतीर्थ जयंती विशेष कल्प भेंटवार्ता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें जयपुर (राजस्थान) के विद्वान साहित्यकार डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद माथुर को कल्प भेंटवार्ता पत्रम से सम्मानित किया गया।
  परिवार की संवाद प्रभारी ज्योति राघव सिंह ने बताया कि कीर्ति त्यागी के संयोजन में नवाचार से प्रेरित रोचक प्रश्नोत्तरी के प्रेरक संवाद कार्यक्रम में जानकारियों को साझा करते हुए परिवार ने स्वामी रामतीर्थ जी को नमन किया। अनेक दर्शकों में से श्रेष्ठ उत्तर के लिए दिल्ली की श्रीमती प्रियंका माथुर एवं आगरा की श्रीमती मीरा परिहार मंजरी ने ‘कल्प ज्ञान मेधा सम्मान’ अर्जित किया।
  सीधे प्रसारण के कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि को सम्मानित करते हुए द ग्राम टुडे समाचार पत्र समूह के संस्थापक डॉ. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय ने काव्य रचना से सुखमय समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित की।
   आपने बताया कि कल्पकथा परिवार के तत्वाधान में ४ चरणों (व्यक्तिगत परिचय, साहित्यिक यात्रा, दर्शकों के प्रश्न और चटपटे प्रश्न-अटपटे उत्तर) के विशिष्ट आयोजन के अंत में राष्ट्रगीत का गायन किया गया। तत्पश्चात आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।