कुल पृष्ठ दर्शन : 1

ज्ञानचंद मर्मज्ञ ‘साहित्यश्री’ अलंकरण से सम्मानित

बेंगलुरु (कर्नाटक)।

वरिष्ठ साहित्यकार ज्ञानचंद मर्मज्ञ को राष्ट्रभाषा हिन्दी की सेवा में उनके योगदान के लिए ‘साहित्यश्री’ अलंकरण से सम्मानित किया गया। भारतेंदु समिति कोटा की ओर से भारतेंदु हरिश्चंद्र की १८६वीं जयंती एवं समिति के शताब्दी वर्ष २०२६ के अवसर पर कोटा के माहेश्वरी भवन में हुए समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओमकृष्ण बिरला ने उन्हें यह सम्मान दिया। समारोह में समिति के अध्यक्ष हरि कृष्ण बिरला, साहित्य मंत्री प्रदीप सक्सेना, मप्र  साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे और संयोजक रामेश्वर शर्मा सहित साहित्यकार उपस्थित रहे।