कुल पृष्ठ दर्शन :

‘मिलावट’ पर हुई ‘वामा’ की गोष्ठी

इंदौर (मप्र)। ​

मिलावट की खाद्य सामग्री हम सबकी ज़िंदगी में जहर घोल रही है, इसी के मद्देनजर वामा साहित्य मंच ने ‘शुद्ध आहार – स्वस्थ परिवार; कलम की शक्ति से मिलावट पर प्रहार’ विषय पर आभासी बैठक का आयोजन किया। मुख्य अतिथि जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीनिवास मिश्र रहे।
   प्रचार प्रमुख सपना साहू ‘स्वप्निल’ के अनुसार ​कार्यक्रम का आरंभ संगीता परमार द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। संस्था प्रमुख ज्योति जैन ने सबका अभिनंदन करते हुए कहा कि आज सोने की थाली में ज़हर परोसा जा रहा है, इसीलिए हमें लेखिकाओं और गृहिणियों की दोहरी भूमिका का निर्वाह करते हुए थाली की गुणवत्ता बचानी होगी।
​श्रीनिवास मिश्र ने कहा कि सरकारी प्रयासों के अलावा सभी को अपनी सक्रियता बढ़ा कर मिलावटकर्ताओं के खिलाफ एकजुट होना होगा। आप अपनी लेखनी की तेज धार से ऐसा करने में सक्षम हैं।
    ​कार्यक्रम में पद्मा राजेन्द्र, माधुरी निगम, डॉ. स्नेहलता श्रीवास्तव, निरुपमा त्रिवेदी आदि वामा सखियों ने सहभागिता दर्ज की। सबने अपने विचारों, अनुभवों एवं रचनाओं के माध्यम से कलम द्वारा ताकत अलख जगाने का प्रयास किया एवं दाद बटोरी।
    ​कार्यक्रम संयोजक पद्मा राजेन्द्र एवं माधुरी कनल रहीं। संचालन एवं आभार माधुरी कनल ने किया।
======