कुल पृष्ठ दर्शन :

मुख्यमंत्री ने किया ‘अद्भुत श्री तुलसी चरितायणम’ का विमोचन

धमतरी(छग)।

ग्राम छाती (कुरूद) में कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन समारोह में ‘मानस विशारद’ भेखलाल चंद्राकर ‘बी. आर. ब्रह्मांश’ द्वारा रचित ग्रंथ ‘अद्भुत श्री तुलसी चरितायणम’ का विमोचन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया। अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री दिनेश चंद्राकर ने की। समारोह में गणमान्यजन की उपस्थिति में कृति का सारगर्भित परिचय त्रेता चंद्राकर ने प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने लेखक को शुभकामनाएँ दी।