कुल पृष्ठ दर्शन : 1

‘संवेदनाओं का सफर’ में हुआ डॉ. मंजू लोढ़ा के साहित्यिक योगदान पर संवाद

मुंबई (महाराष्ट्र)।

लंदन स्थित नेहरू सेंटर में ‘संवेदनाओं का सफ़र’ शीर्षक से साहित्यिक वार्ता एवं काव्य सत्र का आयोजन किया गया। इसमें साहित्य, संवाद और संवेदनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। अतिथियों ने सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा के साहित्यिक योगदान और पुस्तकों पर हृदयस्पर्शी विचार व्यक्त किए, जो उनके लिए यादगार क्षण बन गए।
आयोजन में वीरेन्द्र शर्मा, लॉर्ड उदय नगराजु, डॉ. अनुराधा पांडेय, कुलदीप शेखावत और रितु हिंदुजा जैसे प्रतिष्ठित अतिथियों की उपस्थिति रही। मुख्य आकर्षण सुप्रसिद्ध साहित्यकार तेजेंद्र शर्मा के साथ डॉ. लोढ़ा का संवाद रहा, जिसमें उन्होंने अपनने साहित्यिक यात्रा, जीवन के अनुभवों और अपने लेखन के पीछे की भावनाओं को साझा किया। इंदु बारोट ने डॉ. लोढ़ा की पुस्तकों और काव्य पर अत्यंत सुंदर विचार प्रस्तुत किए। समारोह में डॉ. लोढ़ा को साहित्यिक योगदान एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘आईआईडब्ल्यू शी इंस्पायर्स अवार्ड्स २०२६’ से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन रश्मि द्वारा किया गया।
डॉ. अनिता नायर ने प्रभावशाली संचालन किया।