कुल पृष्ठ दर्शन : 1

साहित्य साधिका सम्मान से रेनू उपाध्याय अलंकृत

आगरा(उप्र)।

हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में साहित्य साधिका समिति (आगरा) की ओर से सेठ पदमचंद जैन प्रबंध संस्थान (खंदारी) के सभागार में साहित्य साधिका सम्मान समारोह किया गया। इसमें ‘साहित्य साधिका सम्मान-२०२६’ से मथुरा की कवयित्री रेनू उपाध्याय को अलंकृत किया गया। केन्द्रीय हिन्दी संस्थान की पूर्व निदेशक प्रो. बीना शर्मा एवं मुख्य अतिथि राजा बलवंत सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य विजय श्रीवास्तव रहे। अध्यक्षता दुर्ग विजय सिंह दीप ने की। शुभारंभ समिति की संरक्षिका कमलेश त्रिवेदी, संस्थापिका डॉ. सुषमा सिंह, रमा वर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राजेन्द्र मिलन, अध्यक्ष डॉ. रेखा कक्कड़ एवं सचिव डॉ. यशोधरा यादव ‘यशो’ ने माता सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।  सभी साहित्यकारों ने रचनाओं की प्रस्तुति दी।