कुल पृष्ठ दर्शन :

साहित्यकार डॉ. कविता सिंह ‘प्रभा’ जर्मनी में सम्मानित

दिल्ली।

प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. कविता सिंह ‘प्रभा’ (दिल्ली) को अप्रतिम साहित्यिक योगदान, हिंदी साहित्य के प्रचार-प्रसार, उत्कृष्ट सृजन और संपादन हेतु जर्मनी में सम्मानित किया गया।जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में वैश्विक हिंदी परिवार, वैश्विक हिंदी शाला और सृजनी जर्मनी के तत्वावधान में ७ जुलाई को पुस्तक विमोचन सह सम्मान समारोह में ‘प्रभा’ को ‘साहित्य भारती सम्मान’ दिया गया। सम्मानित करने वालों में वैश्विक हिंदी परिवार के संस्थापक, सुप्रसिद्ध साहित्यकार व अनिल जोशी, वैश्विक हिंदी शाला व सृजनी जर्मनी की संस्थापक व वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शिप्रा शिल्पी सक्सेना, श्रीमती सरोज जोशी व अखिलेश कुमार सिंह शामिल रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकारों ने ‘प्रभा’ रचित कुण्डलिया छंद संग्रह ‘ज्योतित स्वर’ का वैश्विक विमोचन भी किया।