कुल पृष्ठ दर्शन :

२९ को २९ लघुकथाओं का मंचन

इंदौर (मप्र)।

क्षितिज साहित्य संस्था, इंदौर द्वारा २९ जून को प्रीतमलाल दुआ सभागार में शाम साढ़े ५ बजे विशेष सांस्कृतिक एवं साहित्यिक आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर २९ चयनित  लघुकथाओं का नाट्य मंचन किया जाएगा, जिसमें शब्दों की संवेदना तथा सामाजिक सरोकारों को साकार किया जाएगा। आयोजन सभी साहित्य और संस्कृति प्रेमियों के लिए खुला है।