कुल पृष्ठ दर्शन : 1

अकादमी के व्याख्यान में प्रो. शरद खरे सम्मानित 

मंडला (मप्र)।

मप्र उर्दू अकादमी (मप्र संस्कृति परिषद) के तत्वावधान में डॉ. नुसरत मेहदी (निदेशक-मप्र उर्दू अकादमी) के मार्गदर्शन अनुसार जिला अदब गोशा (मण्डला) द्वारा ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ श्रृंखला के अंतर्गत व्याख्यान एवं रचनापाठ का आयोजन १५ नवंबर को झंकार भवन (मण्डला) में किया गया। इसमें शिक्षाविद व लेखक प्रो. शरद नारायण खरे को सम्मानित किया गया।
    जिला समन्वयक डॉ. राजेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडला के डिप्टी कलेक्टर सचिन जैन थे। अध्यक्ष शिक्षाविद प्रो. खरे और मुख्य वक्ता राकेश पटेल रहे। अब्दुल वसीर ‘आसी’, जुनेद अख़्तर, प्रो. खरे, नवीन जैन ‘अकेला’, मनोज जैन ‘मित्र’ और प्रीति दुबे सहित अतिथियों ने भी अपने विशिष्ट अंदाज़े-बयाँ की गजलों से श्रोताओं को प्रभावित किया। प्रो. खरे ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया और मुक्तक पढ़ कर माहौल बनाया। उनकी ग़ज़ल-“नीचे गिरे पड़े हैं पैसों के लोभ में। आपस में ही लड़े हैं पैसों के लोभ में, छल-फरेब की लगीं जब लाइनें ‘शरद’, अपने ही सब खड़े हैं पैसों के लोभ में।।” खूब सराही गई। इस अवसर पर प्रो. खरे सहित समस्त शायरों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया।