इंदौर (मप्र)।
समकालीन साहित्य की सशक्त हस्ताक्षर सपना साहू ‘स्वप्निल’ को उनकी निरंतर साहित्य साधना के लिए ‘क्षितिज साहित्य संस्था’ द्वारा प्रतिष्ठित ‘क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान-२०२६’ और नकद राशि से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान अतिथियों—अध्यक्ष डॉ. पुरुषोत्तम दुबे, ज्योति जैन, सीमा व्यास, अदिति सिंह भदौरिया, चक्रपाणि मिश्र, घनश्याम मैथिल ‘अमृत’ डॉ. वसुधा गाडगिल एवं तनुजा चौबे की गरिमामयी उपस्थिति में प्राप्त हुआ।
यह समारोह ‘स्व. सतीश राठी स्मृति अखिल भारतीय लघुकथा सम्मेलन’ के दौरान संस्था के अध्यक्ष नंदकिशोर बर्वे और दीपक गिरकर की ओर से दिया गया।
बता दें कि लघुकथा, कविता और आलेख विधा में निरंतर सक्रिय ‘स्वप्निल’ का काव्य संग्रह ‘पर्वोत्कर्ष’ मप्र साहित्य अकादमी से प्रथम कृति अनुदान हेतु तथा ‘प्राचीन भारतीय नारी’ संदर्भ लघु पुस्तिका भी चयनित हो चुकी है। उनकी इस उपलब्धि पर साहित्य जगत से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
======