अजय जैन ‘विकल्प’
इंदौर(मध्यप्रदेश)
******************************************
ईश्वर बेटी,
देना बढ़ावा बेटी-
प्रकृति बेटी।
सुरभि बेटी,
है फुलवारी बेटी-
धरम बेटी।
ईमान बेटी,
घराना शान बेटी-
लाड़ली बेटी।
जिंदगी बेटी,
भाग्य हमारा बेटी-
बंदगी बेटी।
खुशियाँ बेटी,
रुलाना मत बेटी-
सम्मान बेटी।
दुलार बेटी,
घर-संसार बेटी-
आशीष बेटी।
जनम बेटी,
पराया घर बेटी-
विदाई बेटी।
गुमान बेटी,
प्रतिष्ठा भी बेटी-
कालिका बेटी।
गायत्री बेटी,
लेती संभाल बेटी-
सहारा बेटी।
संस्कृति बेटी,
उत्सव जन्म बेटी-
गरिमा बेटी।
अमोल बेटी,
असीम कृपा बेटी-
आश्चर्य बेटी।
प्रयास बेटी,
समय-साथ बेटी
विजयी बेटी।
पवित्र बेटी,
जोड़े सबको बेटी-
बधाई बेटी।
साहस बेटी,
रुकती नहीं बेटी-
निर्भया बेटी।
मुस्कान बेटी,
उड़े गगन बेटी-
वंदन बेटी॥