देहरादून ( उत्तराखंड)।
अंतरराष्ट्रीय महिला काव्य मंच (देहरादून इकाई) के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच से आए साहित्यकारों एवं कवियों के सम्मान में तारिणीमा अकादमी में भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता काव्य मंच की उत्तराखंड प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव सीमा शर्मा ने की। वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच, मध्य प्रदेश इकाई की महासचिव श्रीमती संतोष श्रीवास्तव मुख्य अतिथि रहीं। विशिष्ट अतिथियों में लता तेजेश्वर ‘रेणुका’ व डॉ. सरस्वती सिंह की उपस्थिति रही। सभी रचनाकारों ने रचनाओं से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। संचालन मणि अग्रवाल ‘मणिका’ ने किया|