कुल पृष्ठ दर्शन : 33

You are currently viewing कवि सम्मेलन में शामिल हुए ७ देशों के रचनाकार

कवि सम्मेलन में शामिल हुए ७ देशों के रचनाकार

ऑस्ट्रेलिया।

त्रिपुरा विश्वविद्यालय, के साहित्य संकाय, न्यू मीडिया सृजन संसार ग्लोबल फाउंडेशन और सृजन ऑस्ट्रेलिया (ई-पत्रिका) के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. राजेश श्रीवास्तव (संयुक्त निदेशक, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार) रहे।
आयोजन की अध्यक्षता प्रो. विनोद कुमार मिश्र (अधिष्ठाता, साहित्य संकाय, त्रिपुरा विवि) ने की। फाउंडेशन की संस्थापक निदेशक पूनम चतुर्वेदी शुक्ला के संयोजन में इसमें ७ देशों के १२ रचनाकारों ने अपनी कविताओं का पाठ किया। इनमें मॉरीशस से डॉ. कल्पना लालजी, ऑस्ट्रेलिया से प्रिया शुक्ला, श्रीलंका से वजिरा गुणसेन, दरभंगा से डॉ. अमरकांत कुमर आदि रहे। संचालन पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ. शैलेश शुक्ला ने किया।