कुल पृष्ठ दर्शन : 7

hindi-bhashaa

कवि सम्मेलन संग किया पुस्तक पर विमर्श

मुजफ्फरपुर (बिहार)।

शुक्रवार को रामेश्वर कॉलेज के सभागार में एनबीआई संस्था ने कवि सम्मेलन संग किया पुस्तक पर विमर्श कार्यक्रम किया। मुख्य वक्ता विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी, डॉ. संजय पंकज, अरविंद कुमार, दीपक कुमार रहे।
इस दौरान जहानाबाद के डॉ. भगवानलाल सहनी रचित पुस्तक ‘राष्ट्र की अवधारणा और हिन्दू’ पर व्यापक चर्चा की गई। अतिथियों ने इस पुस्तक की महता पर प्रकाश डालते हुए हिन्दू राष्ट्र की व्यापकता और आज के समय में इसकी उपयोगिता पर बल दिया। गिरती संवेदना और और घटते मूल्य और अपनी संस्कृति को बचाने की जरूरत को समीचीन बताया। दूसरे सत्र में कवि सम्मेलन किया गया, जिसमें डॉ. संजय पंकज, हेमा सिंह, सतीश कुमार साथी, राजीव नयन राहुल, सविता राज व दीपक कुमार ने रचना पढ़ी। इस मौके पर पर्यावरणविद् सुरेश कुमार गुप्ता, पूर्व महापौर सुरेश कुमार पप्पू, संजीव कुमार, प्रमोद नारायण मिश्र, आंनद कुमार व रूपक कुमार उपस्थित रहे।
मंच संचालन सविता राज व गोपाल फलक ने संयुक्त रूप से किया।