कुल पृष्ठ दर्शन : 21

You are currently viewing ‘काव्य वीणा सम्मान’ से कर्नल त्रिपाठी सम्मानित

‘काव्य वीणा सम्मान’ से कर्नल त्रिपाठी सम्मानित

कोलकाता (पश्चिम बंगाल)।

साहित्यिक संस्था परिवार मिलन (कोलकाता) ने कर्नल प्रवीण शंकर त्रिपाठी को ‘काव्य वीणा सम्मान’ से सम्मानित किया है। चर-अचर अर्पण न्यास के सौजन्य से यह द्वादश सम्मान प्रभावशाली छंद योजना, लयबद्धता, शब्द माधुर्य एवं अलंकृत शैली में लिखित काव्य कृति ‘मनके छंदों के’ हेतु दिया गया। अंजू गुप्ता ने प्रशस्ति-पत्र का वाचन किया। संस्था की सचिव विनीता मनोत, अमित मूंदड़ा व महावीर प्रसाद ने पुष्पहार व प्रशस्ति-पत्र भेंट किए। अध्यक्ष अरूण चूड़ीवाल ने प्रतीक चिन्ह एवं राशि समर्पित की। कुशल संचालन राजेंद्र कानूनगो ने किया।