कुल पृष्ठ दर्शन : 10

You are currently viewing कृष्ण कुमार निर्माण को मिला डॉ. लालचंद भल्ला स्मृति साहित्य सम्मान

कृष्ण कुमार निर्माण को मिला डॉ. लालचंद भल्ला स्मृति साहित्य सम्मान

साहित्य सभा (कैथल) द्वारा आर के.एस.डी. कॉलेज सभागार (कैथल) में आयोजित समारोह में हिंदी और हरियाणवी भाषा में साझा संग्रह के रूप में ६ और एकल संग्रह के रूप में ८ पुस्तकें लिख चुके कृष्ण कुमार निर्माण को साहित्यिक योगदान के लिए डॉ. लालचंद भल्ला स्मृति साहित्य सम्मान दिया गया। यह सम्मान प्रसिद्ध लेखक ओमप्रकाश गासो, हरियाणा साहित्य अकादमी के डॉ. चन्द्र त्रिखा, चितरंजन कौशल और अमृतलाल मदान के हाथों प्राप्त हुआ। नकद राशि, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर इन्हें सम्मानित किया गया।