जबलपुर (मप्र)।
देश की शीर्ष कृषि व पशुपालन विषयक वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाली पत्रिका ‘कृषक वंदना’ (जबलपुर) ने अपना रजत जयंती स्थापना वर्ष जवाहर लाल नेहरु कृषि विश्वविद्यालय (जबलपुर) के सभागार में अनेक कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के गरिमामय आतिथ्य में आयोजित किया।इसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राचार्य व साहित्यकार डॉ. शरद नारायण खरे को आमंत्रित कर प्रधान संपादक डॉ.आर. पी.पटेल ने ‘कृषक वंदना राष्ट्रीय सम्मान’ देकर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि प्रो. खरे ने कुछ वर्ष पत्रिका के साहित्य संपादक का भी निर्वहन किया है तथा यहाँ सतत लिखते रहे हैं।