कुल पृष्ठ दर्शन : 1

‘भक्ति शक्ति साहस की त्रिवेणी’ को मिला कृति कुसुम सम्मान २०२६’

इंदौर (मप्र)।

इंदौर संभाग पुस्तकालय संघ द्वारा श्री मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति सभागार में विश्व पुस्तक एवं प्रतिलिपि दिवस पर साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बढ़ते लेखकों पर संतोष और घटते पाठकों पर चिंता व्यक्त की गई तथा पुस्तकों के पठन-पाठन को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। समारोह में देशभर से प्राप्त पुस्तकों में से चयनित रचनाओं को सम्मानित करने के क्रम में ‘भक्ति शक्ति साहस की त्रिवेणी’ कृति (यात्रा संस्मरण) को ‘कृति कुसुम सम्मान २०२६’ से सम्मानित किया गया। इस सम्मान पर साहित्यिक जगत के लोगों और मित्रों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।