कुल पृष्ठ दर्शन : 14

You are currently viewing भाषा से बचेगी संस्कृति

भाषा से बचेगी संस्कृति

इंदौर (मप्र)।

भाषा अपनाना संस्कृति को बचाना है। हिन्दी का प्रयोग, सामान्य बोल-चाल और शुद्धता के साथ लेखन हर भारतीय का संवैधानिक उत्तरदायित्व है। केन्द्र सरकार के कर्मचारियों को अपने कार्यों में हिंदी का प्रयोग करना ही चाहिए।

सेवानिवृत्त राजभाषा अधिकारी एवं साहित्यकार हरेराम वाजपेयी ने पावरग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया, इंदौर के कार्यालय में आयोजित हिंदी कार्यशाला में यह विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर स्टॉफ सहित बड़ी संख्या में हिन्दी प्रेमी उपस्थित रहे।