कुल पृष्ठ दर्शन :

रचनाकारों ने शिखर पर पहुँचाया काव्य गोष्ठी को

इंदौर (मप्र)।

संस्था ‘साहित्य संवाद शिखर’ की मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन होटल गोवर्धन में किया गया। माँ अहिल्या की नगरी इंदौर के लब्ध-प्रतिष्ठित साहित्यकारों ने इसे अपनी श्रेष्ठतम रचनाओं से शिखर पर पहुंचा दिया। इसकी अध्यक्षता उस्ताद शाइर बालकराम शाद ने की।
   इस काव्य संध्या में साहित्यकार ओमप्रकाश जोशी, डॉ. वासिफ़ काज़ी, हिमांशु व्यास, निधि दीक्षित व डॉ. कृष्णा जोशी आदि ने अपनी उत्कृष्ट रचनाएं प्रस्तुत कीं। समस्त रचनाकारों ने अपनी रचनाओं से गोष्ठी को सरस एवं सफ़ल बनाया।
    सफ़ल संचालन शाइरा राखी जैन ने किया। डॉ. काज़ी एवं समन्वयक हिमांशु व्यास ने संयुक्त रूप से आभार व्यक्त किया।