कुल पृष्ठ दर्शन : 12

You are currently viewing राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु एमपी ट्रांसको सम्मानित

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु एमपी ट्रांसको सम्मानित

जबलपुर (मप्र)।

मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी को राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित राजभाषा सम्मान शील्ड से पुरस्कृत किया गया है। यह शील्ड कन्याकुमारी में राजभाषा प्रबंध विकास संस्था (नई दिल्ली) द्वारा आयोजित हिंदी राजभाषा सम्मेलन में दी गई।
इस सम्मेलन में कंपनी की ओर से अधीक्षण अभियंता राजेश दीक्षित ने प्रतिनिधित्व किया। उत्कृष्ट प्रस्तुति तथा प्रभावशाली व्याख्यान के कारण यह शील्ड प्राप्त हुई। उन्होंने अवगत कराया कि कैसे कंपनी देश की राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक उपयोग के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है।
इस उपलब्धि पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।