कुल पृष्ठ दर्शन : 2

रामचन्द्र नन्दवाना स्मृति राष्ट्रीय सम्मान हेतु प्रविष्टियाँ आमंत्रित    

दिल्ली।

साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी रामचन्द्र नन्दवाना की स्मृति में राष्ट्रीय सम्मान के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई हैं। यह ३१ दिसंबर तक निर्देशित पते पर भिजवाई जा सकेगी।
      सम्मान के संयोजक मण्डल के अध्यक्ष डॉ. दुर्गाप्रसाद अग्रवाल
एवं सचिव प्रो. पल्लव ने बताया कि इस सम्मान में स्वतंत्रता आंदोलन, प्राच्य विद्या और भारतीय साहित्य, गांधी अध्ययन, दलित चिंतन या भारतीय मध्यकालीन साहित्य से सम्बंधित किसी १ कृति को चुना जाएगा। सम्मान में ११ हजार ₹, प्रशस्ति-पत्र और शॉल भेंट किए जाएंगे।
     वर्ष २०२५ और २६ के लिए आमंत्रित प्रविष्टियों में २०२६ के सम्मान में १ जनवरी २०२० से ३१ दिसंबर २०२५ के मध्य प्रकाशित पुस्तकों और २५ के सम्मान हेतु १ जनवरी २०१९ से ३१ दिसंबर २०२४ के मध्य प्रकाशित पुस्तकों पर विचार किया जाएगा।
     डॉ. अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान विवि में हिन्दी के शिक्षक डॉ. विशाल विक्रम सिंह (९४६१६७ २७५५) को सम्मान का संयोजक बनाया गया है, वे इस समस्त कार्यवाही का संयोजन करेंगे। प्रविष्टियाँ डॉ. सिंह को ३१ दिसंबर तक पते (डॉ. विशाल विक्रम सिंह, एल ०८ बी, राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर, जयपुर – ३०२००४) पर भिजवाई जा सकेगी।