कुल पृष्ठ दर्शन : 3

संविधान ही हमारी असली पहचान

अजय जैन ‘विकल्प’
इंदौर (मध्यप्रदेश)
************************************

संविधान दिवस (२६ नवम्बर) विशेष…

छब्बीस नवम्बर की वो सुनहरी भोर थी,
भारत को मिली अपनी सबसे बड़ी डोर थी।

सपनों को मिला था एक सच्चा आकार,
संविधान बना हम सबका आधार।

बाबा साहेब ने दी थी ऐसी रोशनी,
हर दिल में जगी थी नई उम्मीद की ज़िंदगी।

कलम से लिखा था हर नागरिक का हक़,
न्याय, समानता, स्वतंत्रता-सबका हक़।

ना कोई छोटा है, ना कोई बड़ा यहाँ,
हर धर्म, हर जाति का एक ही जहाँ।

अधिकार मिला है अगर जीने का सबको,
सपनों को सच करने का अवसर सबको।

यहाँ सिर्फ़ हक़ नहीं, कर्तव्य भी निभाना है,
देश की मिट्टी को शीश से लगाना है।

एकता में ही तो हमारी असली शक्ति है,
संविधान ही भारत की असली भक्ति है।

आओ आज हम सब ये वादा करें,
संविधान की राह पर ही चला करें।

ना टूटे ये डोर, ना बुझे ये ज्योति,
संविधान ही है भारत की अमर ज्योति॥