दिल्ली। आचार्य काकासाहेब कालेलकर एंव विष्णु प्रभाकर की स्मृति को समर्पित सन्निधि संगोष्ठी में १ फरवरी को कहानी वाचन एवं चर्चा का कार्यक्रम रखा गया है। समय दोपहर का है।
आयोजक गांधी हिन्दुस्तानी साहित्य सभा एवं विष्णु प्रभाकर प्रतिष्ठान की ओर से अतुल कुमार प्रभाकर ने बताया, कि इसका स्थान गांधी हिन्दुस्तानी साहित्य सभा (जवाहरलाल नेहरु मार्ग, राजघाट के पास) नई दिल्ली है, जहाँ दोपहर ३ बजे सभी सादर आमंत्रित हैं। विवेक मिश्र, डाॅ. पूरनसिंह, कल्पना मनोरमा व केदारनाथ ‘शब्द मसीहा’ आदि कहानी पाठ करेंगे।