नीलम प्रभा सिन्हा
धनबाद (झारखंड)
**************************************
बाल दिवस विशेष…
बाल दिवस है आया,
बच्चों में खुशियाँ लाया।
चाचा नेहरू के जन्म-दिन पर,
बाल दिवस मनाया जाता,
उनको बच्चे प्यारे लगते,
नन्हे से प्यारे लगते।
बच्चे बचपन को कभी न भूलते,
बड़े होने पर भी शरारतें याद करते।
अनायास हँस पड़ते-कैसे हम नादान थे,
मम्मी-पापा, नाना-नानी, दादा-दादी को बहुत सताते।
हर पल शैतानी, हर पल रूलाते,
जिद पर अपनी अड़े रहते।
बात अपनी मनवा और खुश रहते,
आज ये सोच-सोच कर खुद हँस पड़ते।
बच्चे मासूम बहुत होते,
पल में दोस्ती, पल में रूठते।
अपनी चीज कभी किसी को भी नहीं देते,
लेकिन जिस पर दिल आ जाए उसे सब दे देते।
आज सभी बच्चे खुशियाँ मनाते,
ये वो फूल है, जो बाग में खुशबू महकाते।
बच्चे हैं भविष्य देश का अपने,
इनकी मुस्कान लगती प्यारी।
बच्चे हमारे प्यारे, होंगे हम सभी का कल,
इन्हें उचित शिक्षा संस्कार प्यार दें।
सपनों की उड़ान उड़ेंगे कल मन से,
इन्हें न डांटें, इन्हें ना मारें, प्यार से समझाएं।
बच्चे हँसेंगे तो देश हँसेगा, हम भी हँसेंगे,
ये बोलें तो घर-आँगन ही खिलखिलाए॥