कुल पृष्ठ दर्शन : 18

You are currently viewing सम्मान संग हुई काव्य गोष्ठी

सम्मान संग हुई काव्य गोष्ठी

जबलपुर (मप्र)।

सशक्त हस्ताक्षर की ३०वीं कवि गोष्ठी श्री जानकी रमण महाविद्यालय में सानंद हुई।
मुख्य अतिथि अभियंता, गायक, संज्ञीतज्ञ, समाज सेवक दुर्गेश ब्यौहार दर्शन रहे।
संस्थापक गणेश श्रीवास्तव ने शब्द सुमनों से सभी अतिथियों व साहित्य मनीषियों का हृदय से स्वागत किया। प्रारम्भ में सरस्वती वंदना कवयित्री तरूणा खरे ने की प्रस्तुत की। अध्यक्षता आचार्य डॉ. हरिशंकर दुबे ने की। विशिष्ट अतिथि अरुण शुक्ल, मनीष तिवारी, प्रकाश सिंह ठाकुर, सारस्वत अतिथि राजेश पाठक और मंगलभाव अजय बोपचे सिवनी, व्यंग्यकार अभिमन्यु जैन, एच.पी. तिवारी की गरिमामय उपस्थिति रही। हस्ताक्षर द्वारा दुर्गेश ब्यौहार दर्शन, डॉ. दुबे और श्री ठाकुर को साहित्य क्षेत्र में विशेष योगदान पर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि दुर्गेश जी ने भगवान श्रीराम को अपना धर्म, संस्कृति, मर्यादा का प्रेरणा स्त्रोत् बताया।

गोष्ठी का शुभारंभ युवा कवि विवेक शैलार ने करते हुए शिकायत के लहजे में वियोग श्रृंगार पर श्रेष्ठ रचना प्रस्तुत की। प्रतीक्षा सेठी, प्रकाशसिंह ठाकुर ने तरन्नुम में उत्तम ग़ज़ल पढ़ी तो सुशील श्रीवास्तव, सलपनाथ यादव, जी.एल. जैन, मथुरा जैन आदि को सबने खूब सराहा। श्रीमती जे. प्यासी ने विटप और विहग के बीच वार्तालाप कराया। अध्यक्ष मदन श्रीवास्तव, सलाहकार कवि संगम त्रिपाठी, डॉ. भावना दीक्षित व मीना भट्ट आदि ने मंच को नयी ऊँचाईयाँ दी। संचालन गणेश श्रीवास्तव ने किया। आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष डॉ. मुकुल तिवारी ने किया।