कुल पृष्ठ दर्शन : 13

You are currently viewing साहित्यिक-सांस्कृतिक संगम में हुआ १०८ लोगों का सम्मान

साहित्यिक-सांस्कृतिक संगम में हुआ १०८ लोगों का सम्मान

वाराणसी (उप्र)।

काशी हिंदी विद्यापीठ नवीन के स्थापना विशेष मानद सम्मान समारोह में भारतवर्ष के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े १०८ लोगों को सम्मानित किया गया। इस साहित्यिक-सांस्कृतिक संगम में कवियों-कलाकारों ने श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। मुख्य अतिथि भारतीय रेलवे के पूर्व राजभाषा अधिकारी दिनेश चंद्रा रहे।
वाराणसी महानगर के रामकटोरा स्थित महामना मालवीय सभागार में कुलाधिपति कवि सुख मंगल सिंह मंगल के आतिथ्य में कुलपति डॉ. संभाजी राजाराम बाविस्कर के निर्देशन में कुलसचिव इंद्रजीत तिवारी के संयोजन-संचालन में यह हुआ।
प्रयागराज के पूर्व न्यायाधीश एवं अंतर्राष्ट्रीय ग़ज़लकार डॉ. चंद्रभाल सुकुमार ने अध्यक्षता की। समिति के सभापति डॉ. राम अवतार पांडेय, प्रकाश कुमार श्रीवास्तव और शिक्षाविद डॉ. पंचदेव द्वारा माँ भारती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन किया गया। डॉ. बाविसकर द्वारा विद्या वाचस्पति, विद्यासागर व हिंदी साहित्य शिरोमणि आदि विशेष मानद सम्मान भेंट करने का क्रम प्रारंभ किया गया।
सुखमंगल सिंह मंगल, डॉ. बाविस्कर व धर्मदेव यादव ने विभिन्न क्षेत्रों के लोगों का स्वागत-सम्मान किया। भारत गौरव सम्मान से कर्नल रंजीत उपाध्याय व डॉ. चंद्रभाल सुकुमार, उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से गंगा सहाय पांडे व पवन कुमार सिंह एडवोकेट सहित अनेक लोगों का सम्मान किया गया। कवयित्री डॉ. अरुण पाठक व अनीता मिश्रा के सहसंचालन में काव्य संगम भी हुआ।
धन्यवाद डॉ. ओम प्रकाश पांडेय ने व्यक्त किया।