सरोजिनी चौधरी
जबलपुर (मध्यप्रदेश)
*************************************
सैनिक का जीवन सबके लिए कमाल होता है,
कर्तव्य-निष्ठ और देश-प्रेम की मिसाल होता है।
सरहद पर पहरा देते अपने देश की शान के लिए,
शर्तों और बंदिशों में बँधी उनकी दुनिया देश की आन के लिए।
दुश्मन की हर चाल को मिट्टी में मिलाते हैं,
माँ भारती के चरणों में शीश वे झुकाते हैं।
न धूप की चिंता, न बारिश का डर उन्हें रहता है,
कमाल की शक्ति और हौसला दिखाई देता है।
बर्फीली चोटियों पर डटे रहते, वे रात-रात भर जागते हैं,
घर-परिवार के साथ हम सुरक्षा से अपना समय काटते हैं।
सीने पर गोली खा के जो बहादुर आसमानी हो गए,
उन शहीदों की शहादत पर मौन सबके झुक गए॥