नोएडा (उप्र)।
हिन्दी में अग्रणीय देवसरे बालसाहित्य पुरस्कार ( ७५ हजार ₹) हेतु लेखकों से प्रविष्टि चाही गई है। यह भौतिक रूप से सम्मिलित करने की अंतिम तारीख ३१ जुलाई २०२४ है।
क्षिप्रा देवसरे (कार्यकारी ट्रस्टी) व शशिन देवसरे (प्रबंधन ट्रस्टी) के अनुसार प्रविष्टि को पुरस्कार योजना के नियमों के तहत ऑनलाइन एवं भौतिक जमा करने पर ही मान्य माना जाएगा। इसके लिए सबसे पहले लिंक (https:/ /bit.ly/baalsahitya_puraskaar) का उपयोग करके प्रविष्टि के बारे में आवश्यक जानकारी ऑनलाइन जमा करनी (पाण्डुलिपि अपलोड करने की आवश्यकता नहीं) होगी। तब जमाकर्ता को न्यास द्वारा मेल प्रतिक्रिया प्राप्त होगी। तदानुसार, मांगी गई जानकारी के साथ प्रविष्टि (पुस्तक-पाण्डुलिपि) डाक द्वारा भेजनी होंगी।
आपने बताया कि, योजना सम्बंधित नियमावली लिंक (https://bit.ly/ puraskaar_niyamvali) से देखी जा सकती है।