कुल पृष्ठ दर्शन : 2409

‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ पर स्पर्धा,प्रविष्टी ६ तक

इन्दौर।

आदरणीय रचना शिल्पी मित्रों बड़ी प्रसन्नता है कि हिंदी भाषा की महक फैलाने के लिए कार्यरत सक्रिय और लोकप्रिय अन्तर्जाल हिन्दी भाषा डॉट कॉम (पोर्टल) से जुड़े सभी रचना शिल्पियों(पंजीकृत सदस्य) के लिए अब दूसरे वर्ष में पहली स्पर्धा कराने का निर्णय हिन्दीभाषा डॉट कॉम परिवार द्वारा लिया गया है। इसका विषय ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ और रचना भेजने हेतु ६ मार्च २०१९ तक समय रखा गया है।
पोर्टल की प्रचार प्रमुख सुश्री नमिता दुबे ने बताया कि यह स्पर्धा ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ पर ही आधारित है। इसके लिए निर्धारित विषय के अनुरुप रचनाकारों से अनुरोध है कि अपनी मौलिक,नई और अप्रकाशित श्रेष्ठ रचना (किसी भी विधा में मात्र १) प्रविष्टि के रूप में ई-मेल से ही प्रेषित करनी होगी,तभी स्वीकार्य होगी। वरिष्ठ लेखक-कवि (निर्णायक) द्वारा इनमें से विजेताओं का चयन किया जाकर पुरस्कृत किया जाएगा,साथ ही सही तरीके से भेजी गई सभी प्रविष्टियों को आकर्षक सम्मान-पत्र भेंट किए जाएंगे। जरुरी आग्रह कि रचना पर स्पष्ट रुप से लिखें-
शीर्षक-
विधा-
विषय-
रचनाकार नाम-
पता-
आपने बताया कि,किसी भी विधा में अपनी रचना ६ मार्च २०१९ तक ही भेजनी है,अन्यथा रचना को शामिल नहीं किया जाएगा। भेजी जाने वाली सामग्री सामान्य रुप में सजावट रहित ही स्वीकार्य की जाएगी। रचना के रुप में कोई भी लिंक,ऑडियो एवं कतरन आदि अस्वीकृत रहेगी।

Leave a Reply