जयपुर (राजस्थान)। राजस्थान साहित्य अकादमी के सहयोग से प्रकाशित ३ काव्य संग्रह ‘बातों ही बातों में’ (गिरजा शंकर त्रिवेदी, उदयपुर), ‘नव रस गगरी छलकी जाए’ (लता शर्मा ‘निहान’, अजमेर) और ‘प्रेमरूप’ (अनुराग सिहरा, करौली) का लोकार्पण कलमकार मंच और पिंक सिटी प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार विनोद भारद्वाज, डॉ. सत्यनारायण, फारूक अफरीदी, राजाराम भादू, लोकेश कुमार सिंह ‘साहिल’, चरणसिंह पथिक, प्रेमचंद गांधी और मंच के राष्ट्रीय संयोजक निशांत मिश्रा ने किया।
श्री भारद्वाज ने कहा कि साहित्य का दायित्व समाज के यथार्थ को सामने लाना होता है, इसके लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि लेखक अपने आसपास एवं समाज में हो रहे घटनाक्रम व परिर्वतन पर मंथन करे और शब्दों के माध्यम से अभिव्यक्त करे। ‘निहान’ व अनुराग सिहरा ने भी अपनी पुस्तकों और लेखन दृष्टि पर विचार व्यक्त किए। निशांत मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।
======