कुल पृष्ठ दर्शन : 267

You are currently viewing ‘अनेकांत’ द्वारा अनेक साहित्यकार सम्मानित

‘अनेकांत’ द्वारा अनेक साहित्यकार सम्मानित

जबलपुर (मप्र)।

साहित्यिक संस्था ‘अनेकांत’ ने नगर के कई साहित्यकारों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डॉ. अभिजात कृष्ण त्रिपाठी रहे। अध्यक्षता शरद भाई पालन ने की। डॉ. संध्या जैन श्रुति के संयोजन में राजेंद्र जैन रतन, राजेन्द्र मिश्रा, डॉ. अरुणा पांडे, डॉ. सलपनाथ यादव, के.पी. पांडे एवं आशुतोष तिवारी आदि को सृजनात्मक सेवाओं हेतु सम्मानित किया गया। राजेश पाठक ‘प्रवीण’ ने सम्मानित साहित्यकारों के व्यक्तित्व का परिचय दिया। बसंत व फागुनी कविताओं के माध्यम से सभी ने स्वरचित रचनाओं का पाठ भी किया। संचालन आशुतोष तिवारी एवं संतोष नेमा ने किया। राजेंद्र मिश्रा ने आभार माना।

Leave a Reply