कुल पृष्ठ दर्शन : 441

You are currently viewing अभा बाल साहित्य सम्मान के विजेता घोषित, १ अक्टूबर को सिरसा में सम्मान

अभा बाल साहित्य सम्मान के विजेता घोषित, १ अक्टूबर को सिरसा में सम्मान

सिरसा (हरियाणा)।

मातेश्वरी विद्यादेवी बाल-साहित्य शोध एवं विकास संस्थान (सिरसा) की ओर से अभा बाल साहित्य सम्मानों हेतु प्रविष्टियों के आधार पर अनेक बाल साहित्यकारों का विभिन्न सम्मानों के लिए चयन करके परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इन सभी विजेताओं को १ अक्टूबर को सिरसा में सम्मानित किया जाएगा। संस्थान की ओर से संयोजक राजकुमार निजात एवं सह संयोजक उर्मिल शर्मा व राकेश कुमार जैन बंधु ने बताया कि, सम्मानित होने वाले साहित्यकारों के लिए ३० सितंबर तथा १ अक्टूबर की पूर्ण नि:शुल्क व्यवस्था रहेगी। इसमें वर्ग क में आराधना गोयल को बाल साहित्य शिखर सम्मान-२०२३ (बाल साहित्य में समग्र आलोचना के लिए), डॉ. सुरेंद्र विक्रम (लखनऊ), ओमप्रकाश क्षत्रिय (मप्र), श्री बाबा रामजी दास को बाल साहित्य शिखर सम्मान-२०२३ (बाल कहानी में आलोचना के लिए) एवं वर्ग ख में डॉ. सुरेंद्र वर्मा बाल साहित्य शिखर सम्मान-२०२३ एकांकी विधा में
महावीर रवांल्टा (उत्तराखंड) को, नाटक विधा में सुनील गज्जाणी (राजस्थान) को और कविता विधा में अनीता गंगाधर (राजस्थान) को दिया गया है। इसके अलावा नीता अवस्थी (उप्र), डॉ. सतीश चंद्र शर्मा (उप्र) डॉ. अजीत सिंह राठौर (उप्र) और तपेश भौमिक (पश्चिमी बंगाल) आदि विजेता हैं।
आपने बताया कि, वर्ग ग में ८ सम्मान हेतु वैद्य बीरबल दास बाल साहित्य शिखर सम्मान (बच्चों के लिए प्रेरक जीवनी व अन्य साहित्य) के लिए डॉ. लता अग्रवाल ‘तुलजा’ (मप्र), प्रभा पारीक (गुजरात), नीलम राकेश (उप्र) और उषा सोमानी (राजस्थान), मातेश्वरी विद्या देवी बाल साहित्य शिखर सम्मान-२०२३ से एकांकी विधा में डॉ. पूजा अलापुरिया ‘हेमाक्ष'(मुंबई) और कृष्ण लता यादव (रेवाड़ी) आदि विजेता हैं। इसी तरह प्रख्यात साहित्यकार डॉ. मधुकांत के सौजन्य से माता इंद्रा स्वप्न बाल साहित्य शिखर सम्मान (२) सामाजिक व देश प्रेम प्रेरक बाल उपन्यास हेतु आशा खत्री (हरियाणा) और डॉ. रघुराज सिंह कर्मयोगी (कोटा) आदि को सम्मानित किया जाएगा।
वर्ग घ में स्वामी विवेकानंद बाल साहित्य शिखर सम्मान (कुशल मंच संचालन तथा शोध आलेख के लिए) से विमला नागला (राजस्थान), डॉ. दीक्षा चौबे (छत्तीसगढ़) और सुशील सक्सेना (उप्र) आदि को दिया जाएगा।

Leave a Reply