कुल पृष्ठ दर्शन : 218

You are currently viewing अभा हिंदी कहानी प्रतियोगिता में प्रविष्टियाँ आमन्त्रि

अभा हिंदी कहानी प्रतियोगिता में प्रविष्टियाँ आमन्त्रि

सुलतानपुर (उप्र)।

वर्ष २०११ से प्रारम्भ ‘माँ धनपती देवी स्मृति कथा साहित्य सम्मान-२०२३’ के लिए हिन्दी कहानीकारों से मौलिक, अप्रकाशित व अप्रसारित एक कहानी (लघुकथा नहीं) पंजीकृत डाक से १५ सितंबर २०२३ तक आमंत्रित की गई है। सभी विजेताओं को दिसम्बर में आयोजन में पुरस्कृत-सम्मानित किया जाएगा।
सम्पादक डॉ. शोभनाथ शुक्ल (९४१५१३६२६७) ने बताया कि कहानी स्पष्ट रूप से पठनीय, हस्तलिखित अथवा कम्प्यूटर टंकित होनी चाहिए। प्रतियोगिता में किसी भी आयु वर्ग के कथाकार अपने चित्र तथा संक्षिप्त परिचय के साथ १ ही कहानी ३ प्रतियों में पंजीकृत डाक (डॉ. शोभनाथ शुक्ल, साक्षी विला, १२७४/२८, बढ़ैयावीर, सिविल लाइन्स-२, सुलतानपुर (उप्र)-२२८० ०१) से भेज सकते हैं। आपने बताया कि, केवल अप्रकाशित कहानी ही भेजनी है। तत्पश्चात ३ श्रेष्ठ कहानियों को चयनित करके २० दिसम्बर को सुलतानपुर में विशेष साहित्यिक समारोह में उपस्थित सफल कथाकारों को अंगवस्त्रम और नकद राशि से समादृत किया जाएगा। आपके अनुसार देश से बाहर निवास कर रहे कहानीकार कहानी, परिचय और मौलिकता का प्रमाण-पत्र मेल (kathasamvet.sln@gmail.co m) पर भी भेज सकते हैं।