कुल पृष्ठ दर्शन : 218

You are currently viewing अरविन्द कुमार साहू को मिलेगा ‘गोविंद सिंह बिष्ट बाल साहित्य सम्मान-२०२३’

अरविन्द कुमार साहू को मिलेगा ‘गोविंद सिंह बिष्ट बाल साहित्य सम्मान-२०२३’

रायबरेली (उप्र)।

बाल साहित्य संस्थान (अल्मोड़ा, उत्तराखंड) द्वारा देश के प्रतिष्ठित बाल साहित्यकारों की पुस्तकों पर दिया जाने वाला अभा ‘गोविंद सिंह बिष्ट बाल साहित्य सम्मान एवं पुरस्कार २०२३’ इस वर्ष ऊँचाहार (रायबरेली) वासी बाल साहित्यकार व पत्रकार अरविंद कुमार साहू को दिया जाएगा। चर्चित बाल कहानी संग्रह ‘किस्सा ढपोर शंख का’ पर यह सम्मान ८ जून से शुरू ३ दिनी आयोजन में दिया जायेगा।
संस्थान के सचिव उदय किरोला के अनुसार सम्मान समारोह उत्तराखंड के लाल दंग (हरिद्वार) में ८, ९ और १० जून को होना है, जिसमें देशभर के ५० से अधिक चुनिन्दा बाल साहित्यकार उपस्थित रहेंगे। सुभाष छात्रावास लाल ढांग जनपद में इसमें अन्य साहित्यकार भी सम्मानित किए जाएंगे।
श्री साहू की पुस्तक ‘किस्सा ढपोर शंख का’ अनेक रोचक और मनोरंजक बाल कहानियों का संग्रह है, और यह बच्चों के बीच बहुत लोकप्रिय है। ज्ञातव्य है कि श्री साहू द्वारा रचित कई विधाओं की २४ पुस्तकों सहित अन्य रचनाओं पर प्रतिष्ठित बाल साहित्य सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

Leave a Reply