कुल पृष्ठ दर्शन : 36

You are currently viewing कविता लेखन स्पर्धा से किया प्रोत्साहित

कविता लेखन स्पर्धा से किया प्रोत्साहित

जबलपुर (मप्र)।

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी के संयोजन व सम्पादक डॉ. गुंडाल विजय कुमार के निर्देशन में हिन्दी लेखन को प्रोत्साहित करने हेतु कविता लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। ‘भारत की बात’
(समाचार-पत्र) द्वारा प्रायोजित कविता लेखन प्रतियोगिता में लक्ष्मण दास (कोरबा), रचना उनियाल (बैंगलोर), महेश नारायण शर्मा (टोंक) सर्वश्रेष्ठ रहे।

श्री त्रिपाठी ने बताया कि, इसमें सारे देश से रचनाकारों ने भाग लेकर उत्कृष्ट रचनाएं प्रेषित की। तीनों रचनाकारों को काव्य श्री विभूषण ई- सम्मान व १००१ ₹ लेखन को प्रोत्साहित करने हेतु दिया गया। काव्य श्री विभूषण सम्मान चेतना साबला, डॉ. राम चन्द्र स्वामी, अजय कुमार झा, डॉ. प्रो. अमलापुरे, संजय वर्मा ‘दृष्टि’ और मंजू गोरे आदि को भी दिया गया।