कुल पृष्ठ दर्शन : 164

कवियित्री डाॅ.संगीता शर्मा के जन्मदिन पर सजी काव्य महफ़िल

दिल्ली।

साहित्यिक संस्था काव्य सृजन महिला मंच द्वारा ३० जून को दिल्ली स्थित एनडी तिवारी भवन में कवियित्री डॉ.संगीता शर्मा का जन्मदिन मनाया गया। तत्पश्चात भव्य काव्य गोष्ठी भी हुई।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री डॉ.रमाकांत शुक्ल जी ने की। विशिष्ट अतिथि कवियित्री प्रो.डॉ.सुधा उपाध्याय,निर्माता-निर्देशक सुश्री जेवी मनीषा बजाज, सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी रामकिशोर उपाध्याय,सेवानिवृत्त राजभाषा अधिकारी एवं कवि-गायक किशोर श्रीवास्तव और संपादक ओमप्रकाश प्रजापति की उपस्थिति रही। शुभारंभ माँ शारदे के माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ। सरस्वती वंदना का सस्वर पाठ मंच की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ.संगीता शर्मा ‘अधिकारी’ ने किया।
कार्यक्रम को कुल चार सत्रों में प्रथम सत्र में माँ सरस्वती का माल्यार्पण दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना व अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत सत्कार कर किया गया। मंच के संस्थापक शिव प्रकाश जौनपुरी की अनुपस्थिति में उनके आशीर्वचन का कवि पंकज तिवारी द्वारा उदबोधन किया गया।
द्वितीय सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत छोटे-छोटे बच्चों व प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना ज्योति,नीलम द्वारा नृत्य तथा सुश्री नंदिनी शर्मा द्वारा बेहतरीन गानों की सुमधुर प्रस्तुति की गई। तृतीय सत्र में सम्मान समारोह के अन्तर्गत पत्रकारिता जगत, साहित्य जगत,सामाजिक क्षेत्र और चिकित्सा आदि के क्षेत्र में कार्यरत ख्याति प्राप्त लब्ध प्रतिष्ठित शख्सियतों को मंच द्वारा सम्मानित किया गया।
इस दौरान मंच की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ. संगीता शर्मा का जन्मदिन उत्सव के रूप में मनाते हुए अंतिम सत्र में शानदार कवि सम्मेलन किया गया। दिल्ली,अपितु दिल्ली के बाहर से आए प्रतिष्ठित कवियों-शायरों ने कविताओं का पाठ किया।
प्रथम सत्र का संचालन सुश्री कनुप्रिया, द्वितीय का सुश्री चित्रा चक्रवर्ती,तृतीय का श्रीमती भावना शर्मा तथा कवि सम्मेलन सत्र का संचालन सुश्री चित्रा चक्रवर्ती व कनुप्रिया दोनों ने मिलकर किया।
कार्यक्रम में ओमप्रकाश प्रजापति और संजय सैफी ने विशेष सहयोग दिया। समापन में अध्यक्षा डॉ.शर्मा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply