कुल पृष्ठ दर्शन :

कृति ‘दो आईने’ को बताया संवेदनाओं का सशक्त दस्तावेज

कानपुर।

चर्चित नाहित्यकार श्रीमती लता कादंबरी की काव्य-कृति ‘दो आईने’ का लोकार्पण रविवार को जुलाई को ग्रीन पार्क स्थित पार्क साइड में समारोह में किया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. प्रदीप दीक्षित ने की। मुख्य अतिथि प्रख्यात साहित्यकार लक्ष्मीशंकर वाजपेयी ने अन्य अतिथियों के साथ कृति का विमोचन किया।
    इस समारोह में मुख्य वक्ता डॉ. सुरेश अवस्थी, डॉ. दीक्षित तथा श्री वाजपेयी ने काव्य संग्रह की समीक्षात्मक चर्चा करते हुए कहा कि ‘दो आईने’ अतुकांत कविताओं का महत्त्वपूर्ण संग्रह है, जिसमें समाज, परिवार, प्रकृति और मानवीय संबंधों के विविध आयाम अत्यंत संवेदशीलता के साथ अभिव्यक्त हुए हैं। संग्रह की रचनाएँ बदलते सामाजिक परिवेश पर विचारोत्तेजक दृष्टि डालते हुए प्रेम, मानवीय मूल्यों और जीवन-संवेदना को सशक्त स्वर प्रदान करती हैं।
समारोह में डॉ. वी.एन. त्रिपाठी, प्रो. इन्द्र मोहन रोहतगी, डॉ. मधु प्रधान, अल्का प्रदीप दीक्षित व भगवंत अनमोल सहित अनेक साहित्यकार उपस्थित रहे।
संचालन वीना उदय ने किया। संयोजक श्री गोयल ने आभार व्यक्त किया।