इंदौर (मप्र)।
लघुकथा विधा के संवर्धन के लिए कार्यरत क्षितिज साहित्य संस्था द्वारा वर्ष २०२६ के लिए सम्मान घोषित कर दिए गए हैं। यह सम्मान १५ नवम्बर को होने वाले वार्षिक कार्यक्रम में दिए जाएंगे।
संस्था के सचिव दीपक गिरकर
ने बताया कि परिणाम अनुसार पवन शर्मा (छिंदवाड़ा) को क्षितिज लघुकथा शिखर सम्मान २०२६,
नेतराम भारती (गाज़ियाबाद) को क्षितिज लघुकथा समालोचना सम्मान २०२६, डॉ. वसुधा गाडगिल (इंदौर) को प्रदेश स्तरीय क्षितिज लघुकथा समग्र सम्मान २०२६,
एवं एडवोकेट विजय सिंह चौहान (इंदौर) को क्षितिज लघुकथा नवलेखन सम्मान २०२६ के लिए चुना गया है।