कुल पृष्ठ दर्शन : 305

You are currently viewing दशम शब्द निष्ठा पुरस्कार-२०२४ हेतु प्रविष्टि आमंत्रित

दशम शब्द निष्ठा पुरस्कार-२०२४ हेतु प्रविष्टि आमंत्रित

अजमेर (राजस्थान)।

आचार्य रत्न लाल विद्यानुग स्मृति अ.भा. स्तर की शब्द निष्ठा प्रतियोगिता के अन्तर्गत शब्द निष्ठा पुरस्कार-२०२४ हेतु प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई हैं। इसके अंतर्गत प्रदत्त चित्र को देखकर अप्रकाशित कहानी (१) भेजनी होगी। यह निःशुल्क प्रविष्टि भेजने की अंतिम तारीख १४ जनवरी २०२४ है।
पुरस्कार-सम्मान के संयोजक डाॅ. अखिलेश पालरिया (९६१०५४०५२६) ने बताया कि, १५००-२५०० शब्द में स्वरचित-अप्रकाशित कहानी शीर्षक तथा नाम-पते सहित डाक से भेजनी होगी। प्राप्त प्रथम सर्वश्रेष्ठ १० कहानियों में प्रत्येक विजेता को समान रूप से ३१०० ₹ की राशि देय होगी। समारोह तय होने पर प्रशस्ति-पत्र व संस्थान की पुस्तकें भेंट की जाएगी। आपने बताया कि, मेल अथवा वाट्सएप पर यह स्वीकार नहीं होगी।