इंदौर (मप्र)।
हिंदीभाषा डॉट कॉम परिवार द्वारा हिंदी के सम्मान में निरन्तर स्पर्धा कराना जारी है।इसी क्रम में ११३ वीं स्पर्धा ‘माँ की कृपा के रंग’ (नवरात्रि विशेष) विषय पर कराई गई। इस स्पर्धा में पद्य वर्ग में प्रो. डॉ. शरद नारायण खरे (मंडला, मप्र) को प्रथम विजेता घोषित किया गया है।
मंच-परिवार की सह-सम्पादक श्रीमती अर्चना जैन और संस्थापक-सम्पादक अजय जैन ‘विकल्प’ ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिंदी साहित्य अकादमी (मप्र) से अभा पुरस्कृत एवं १ राष्ट्रीय कीर्तिमान संग १० सम्मान प्राप्त १.५५ करोड़ दर्शकों-पाठकों का अपार स्नेह पाने वाले इस मंच द्वारा कराई गई उक्त स्पर्धा में गुणी निर्णायक मंडल ने पद्य वर्ग में प्रथम स्थान पर प्रो. खरे की रचना ‘आओ माता रानी के द्वार चलें’ को उत्कृष्ट माना है। इसी वर्ग में द्वितीय स्थान ‘अम्बे तेरी जय’ के लिए सरोजिनी चौधरी (जबलपुर, मप्र) को तथा ‘मेरी माँ मेरी दुर्गा’ कविता हेतु नीलम प्रभा सिन्हा (धनबाद, झारखंड) को दिया गया है।
श्रीमती जैन के अनुसार पोर्टल की संयोजक डॉ. सोनाली सिंह, सरंक्षक डॉ. पुनीत कुमार द्विवेदी (मप्र) व मार्गदर्शक डॉ.एम.एल. गुप्ता ‘आदित्य’ ने सभी विजेताओं व सहभागियों को हार्दिक बधाई दी है।
श्रीमती जैन ने बताया कि, गद्य वर्ग में अपर्याप्त रचनाएँ होने से कोई विजेता घोषित नहीं किया गया है।