कुल पृष्ठ दर्शन : 1

देवत्व खोना नहीं

ममता सिंह ‘विशिष्ट’
धनबाद (झारखंड)
**********************************************

देवत्व अपना खोना नहीं,
पिशाचिक वृत्ति लाना नहीं।

हर किसी में होता है ये गुण,
हर किसी में होता ये अवगुण।

जब लालच किसी में आता है,
जब झूठ किसी में होता है।

जब स्वार्थ भावना जगती है,
जब अपनों से कोई टूटता है।

जब आँखों में आँसू आता है,
जब अपना पराया बन जाता है।

जब अपना फ़र्ज नहीं होता है,
जब कोई पौरुष अपना खोता है।

जब पराया माल अपना लगता है,
जब कोई कड़वे बोल बोलता है।

जब ईमानदारी फीकी पड़ जाती है,
जब निर्भीकता किसी की खोती है।

जब सत्य कहीं पर कोई हारता है,
जब झूठ कहीं पर जीत जाता है।

जब धैर्य किसी का खोता है,
जब असंतोष कहीं पर आता है।

तब कहीं देवत्व कोई खोता है,
पिशाचिक वृत्ति वही लाता है॥