कुल पृष्ठ दर्शन : 248

You are currently viewing दिल्ली में हिंदी सम्मेलन १३ सितम्बर को

दिल्ली में हिंदी सम्मेलन १३ सितम्बर को

जबलपुर (मप्र)।

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा दिल्ली में हिंदी भाषा प्रचार राष्ट्रीय सम्मेलन व पदयात्रा १३ सितम्बर २०२३ को (हिंदी दिवस के पूर्व) आयोजित कर रही है। इस मौके पर कई पुस्तकों का लोकार्पण होगा।
सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने बताया कि, यात्रा दोपहर १२ बजे से इंडिया गेट से प्रारम्भ होकर राजघाट जाएगी। पदयात्रा के बाद शाम को ५ बजे पूसा रोड-करोलबाग स्थित सिविल सेवा संस्थान में सम्मेलन होगा।
श्री त्रिपाठी ने बताया कि, हम सभी भाषाओं का बराबर सम्मान करते हैं और सभी भाषाएं ज्ञान प्रदान करती है, किन्तु अपने देश की राष्ट्रभाषा भी होनी चाहिए। इसी दिशा में सम्मेलन एवं पदयात्रा एक आवाज है; आंदोलन नहीं।

आपने बताया कि, सम्मेलन को सफल बनाने में डॉ. धर्म प्रकाश वाजपेयी, प्रदीप मिश्र, डॉ. लाल सिंह किरार, डॉ. हरेंद्र हर्ष, डॉ. शिवशरण श्रीवास्तव ‘अमल’ व राजकुमारी रैकवार आदि लगे हैं।