कुल पृष्ठ दर्शन : 454

You are currently viewing पर्वों के संयोजन पर हुई काव्य गोष्ठी

पर्वों के संयोजन पर हुई काव्य गोष्ठी

महू (मप्र)।

अखिल भारतीय काव्य मंजूषा साहित्य वल्लरी मंच की महू इकाई के तत्वावधान में पर्वों के संयोजन, चंद्रयान-३ की सफलता, रक्षाबंधन, कृष्ण जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में तरंग काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता नई दिल्ली से लेखिका निशा भास्कर ने की। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कवि राजेश पाण्डेय ‘वत्स’ रहे।

कवयित्री मीनाक्षी यादव ने सरस्वती वंदना से गोष्ठी का शुभारंभ किया। गोष्ठी में पटल संस्थापक कवि विनोद सिंह गुर्जर, लेखिका सपना सी.पी. साहू ‘स्वप्निल’, अमिता मराठे, डॉ.बीना सिंह रागी, सुभाष शर्मा, रामदास गुर्जर, कवि रविन्द्र तंवर ‘सूर्योदय’, संध्या मिश्रा ‘मयूरी’, ओम प्रकाश कुशवाह, आशा मानधन्या एवं अनिल अहिरवार द्वारा रचनाओं का पाठ किया गया। गोष्ठी का संचालन श्रीमती मीनाक्षी मनीष यादव ने किया। विसर्जन मंत्र के साथ सपना साहू ‘स्वप्निल’ ने आयोजन का समापन किया।